‘बंटवारा 1947’ का पहला गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, लंबे समय बाद पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा

ए. आर. रहमान के संगीत और जावेद अख्तर के शब्दों से सजा भावुक गीत, 1947 की विभाजन त्रासदी की दर्दभरी कहानी की पहली झलक

मुंबई : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का पहला गीत ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना अपनी भावनात्मक प्रस्तुति और दिल को छू लेने वाले संगीत की वजह से चर्चा में आ गया है। गीत के जरिए फिल्म की संवेदनशील कहानी की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें एक मां का अपने परिवार के लिए प्यार, इंसानियत पर भरोसा और बंटवारे का दर्द बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

गाने की शुरुआत शबाना आज़मी के भगवान श्रीराम की प्रार्थना करते हुए दृश्य से होती है। उनके पीछे सनी देओल, प्रीति जिंटा और उनकी बेटी भावुक अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद कहानी अलग-अलग दृश्यों के जरिए आगे बढ़ती है, जो दर्शकों को 1947 के दौर की भावनाओं से जोड़ने का प्रयास करती है। इस गीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वहीं अनुराधा पौडवाल और शान की आवाज ने इस गीत की भावनात्मक गहराई को और मजबूत बना दिया है।

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अभिनय करती नजर आएंगी। उनके साथ शबाना आज़मी, सनी देओल, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…