ICU, सर्जरी और अस्पताल… आखिर अमिताभ बच्चन ने क्यों किया था ये ज़िक्र? खुद बिग बी ने बताई पूरी सच्चाई

ब्लॉग पोस्ट से फैली अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है, उदाहरण को गलत समझ लिया गया

मुंबई  : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉग पोस्ट ने हाल ही में उनके करोड़ों प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी थी। पोस्ट में ICU, सर्जरी और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद की मानसिक स्थिति का ज़िक्र पढ़कर कई लोगों को लगा कि बिग बी की तबीयत खराब है। हालांकि अब खुद अमिताभ बच्चन ने सामने आकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी नई ब्लॉग पोस्ट में साफ किया कि उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की सर्जरी नहीं हुई है और न ही उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। लोगों ने उनके लिखे शब्दों का गलत मतलब निकाल लिया। दरअसल, बिग बी ने अपनी पिछली पोस्ट में स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार के बाद फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की मानसिक स्थिति को समझाने के लिए अस्पताल और ICU का उदाहरण दिया था। उनका कहना था कि जिस तरह कोई मरीज गंभीर बीमारी या ऑपरेशन के बाद ICU से घर लौटने पर मानसिक रूप से खुद को संभालने की कोशिश करता है, ठीक उसी तरह हार के बाद एक महान खिलाड़ी भी भावनात्मक रूप से मुश्किल दौर से गुजरता है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल एक भावनात्मक उदाहरण देना था, लेकिन इसे उनकी निजी सेहत से जोड़कर देखा गया। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में होस्ट के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में एक बार फिर अश्वत्थामा की दमदार भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…