बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, फाल्टा में TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. बता दें कि इस सीट पर चुनाव में धांधली के आरोप लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया था और 21 मई को यहां वोटिंग होनी है.
जहांगीर खान ‘पुष्पा’ मूवी का डायलॉग बोलकर चर्चा में आए थे. उन्होंने कहा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ चुनाव प्रचार के दौरान उनका ये अंदाज काफी वायरल हो गया था. उनके अंदाज को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वोटिंग से महज दो दिन पहले वो अचानक चुनावी मैदान से पीछे हट जाएंगे. जहांगीर खान के इस फैसले ने न सिर्फ टीएमसी को हैरान किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ के तेवर इतनी जल्दी कैसे ढीले पड़ गए. जहांगीर खान ने यह याचिका मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से दी गई चेतावनी के बाद दायर की थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि पुष्पा के मामले को वह व्यक्तिगत रूप से संभालेंगे. सीएम ने कहा, ‘पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है.’ जहांगीर खान ने सोमवार (18 मई, 2026) को कलकत्ता हाई कोर्ट में बंगाल पुलिस की ओर से किसी भी तरह की दमनकारी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका लगाई थी. इसमें टीएमसी नेता ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ बार-बार आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि हर दिन उन पर नए आपराधिक मामले थोपे जा रहे हैं. हालांकि उनके मुवक्किल के पास कानूनी उपाय अपनाने का अधिकार है, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर का खुलासा किया जाना चाहिए. फाल्टा विधानसभा सीट के लिए बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में, 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. उस दिन फाल्टा सीट पर कई बूथों में धांधली की शिकायतें मिली थीं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्नों के बगल वाले ईवीएम बटन पर सफेद टेप लगा दिया गया था. इसके बाद, विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने खुद फाल्टा का दौरा किया और इस मामले की गहन जांच की. उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग का आदेश दिया. दोबारा वोटिंग 21 मई को होगी और नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

अंबानगरमध्ये हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा उत्साहात

नांदेड : शहरातील विमानतळ रोड परिसरातील अंबानगर, सांगवी येथे वडार समाजाच्या वतीने श्री हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा व महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले. शनिवार, १२ सप्टेंबर २०२६ रोजी हा धार्मिक सोहळा…

बाफना खून प्रकरणातील महिनाभरापासून फरार आरोपी जेरबंद

नांदेड : बाफना परिसरातील खून प्रकरणात गेल्या एका महिन्यापासून फरार असलेल्या आरोपीला इतवारा पोलिसांच्या गुन्हे शोध पथकाने शिताफीने जेरबंद केले. राजू रतन जोंधळे (वय 45 वर्षे, व्यवसाय मजुरी, रा. वडेपुरी,…