पालघर में शिवसेना का बड़ा एक्शन, 7 नेताओं पर गिरी गाज; जिलाध्यक्ष, शहरप्रमुख और विधायक पुत्र निलंबित

अस्पताल कर्मचारी से मारपीट मामले में एकनाथ शिंदे का सख्त संदेश

पालघर : पालघर के रिलीफ (रेलवे) अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला अब राजनीतिक स्तर पर भी तूल पकड़ चुका है। घटना का वीडियो सामने आने और पुलिस कार्रवाई के बाद शिवसेना ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नेताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए नेताओं में पालघर जिलाप्रमुख कुंदन संखे, शहरप्रमुख राहुल घरत और पालघर के विधायक राजेंद्र गावित के पुत्र रोहित गावित समेत कुल सात लोग शामिल हैं। पार्टी की इस कार्रवाई से पालघर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

अस्पताल कर्मचारी के साथ मारपीट के दौरान शहरप्रमुख राहुल घरत द्वारा कथित तौर पर कर्मचारी के कान पर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पालघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल घरत को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुंदन संखे और राहुल घरत समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ पालघर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

एकनाथ शिंदे ने पहले ही दी थी चेतावनी

घटना को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया था कि पार्टी किसी भी तरह की मारपीट का समर्थन नहीं करती। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया था। इसके बाद पार्टी ने सात पदाधिकारियों को निलंबित कर अपना रुख साफ कर दिया। पुलिस जांच के साथ-साथ पार्टी की कार्रवाई से यह संदेश गया है कि पद या राजनीतिक पहचान के बावजूद अनुशासनहीनता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। वहीं, शिवसेना की इस कार्रवाई के बाद पालघर की राजनीति में इस मामले को लेकर हलचल और बढ़ गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

आतंकवाद को नीति का हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं! जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाया दो टूक संदेश

नई दिल्ली : आतंकवाद के कारण दुनिया के कई हिस्सों में शांति और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना…

125 किलोमीटर का रेल मार्ग, 103 किलोमीटर सुरंगों से! हिमालय में बन रही भारतीय रेलवे की अनोखी लाइन

नई दिल्ली : पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच बसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय रेलवे एक ऐसे…