नागपुर में DJ बंदी के बीच गूंजी तेज आवाज, बडकस चौक में दहीहंडी का उत्साह

आदेशों के बावजूद साउंड सिस्टम का इस्तेमाल, पुलिस की निगरानी में 80-82 डेसिबल तक पहुंची आवाज

नागपुर : शहर में दहीहंडी उत्सव का उत्साह चरम पर रहा। बडकस चौक में गोविंदा पथकों ने थर रचकर दहीहंडी फोड़ने की तैयारी की। ढोल-ताशे और उत्सव के माहौल के बीच यहां साउंड सिस्टम और तेज रोशनी वाली लाइट्स का भी इस्तेमाल देखने को मिला। खास बात यह रही कि यह सब ऐसे समय में हुआ, जब शहर में DJ और हाई-पावर साउंड सिस्टम पर रोक के आदेश लागू हैं।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील की ओर से एक नवंबर तक DJ और हाई-पावर साउंड सिस्टम पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद बडकस चौक में आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम के दौरान DJ की आवाज सुनाई दी। हालांकि, आवाज पहले की तुलना में कम होने की बात सामने आई।

पुलिस की मौजूदगी में आवाज की निगरानी

बडकस चौक मित्र परिवार की ओर से आयोजित दहीहंडी में बड़ी संख्या में गोविंदा पथक उत्साह के साथ शामिल हुए। गोविंदाओं ने एक के ऊपर एक चढ़कर थर रचने की कोशिश की। वहीं, मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और साउंड की तीव्रता पर नजर रखते दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे साउंड की आवाज 80 से 82 डेसिबल तक दर्ज की गई। तेज आवाज के साथ कार्यक्रम स्थल पर हाई-पावर लाइट्स का इस्तेमाल भी देखने को मिला।

अब कार्रवाई पर नजर

दहीहंडी जैसे पारंपरिक उत्सव में लोगों का उत्साह स्वाभाविक है। लेकिन दूसरी ओर प्रशासन की ओर से लगाए गए ध्वनि नियंत्रण के आदेशों का पालन होना भी जरूरी है। ऐसे में DJ बंदी के आदेश के बावजूद साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर अब नजर बनी हुई है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…