नागपुर में सजा बाहुला-बाहुली का अनोखा विवाह, ढोल-ताशों के बीच गूंजीं परंपराओं की खुशबू

सिरसपेठ में सीताराम मंडल ने जीवंत की लोक-संस्कृति, हल्दी से विदाई तक सभी रस्में निभाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश

नागपुर : शहर के उमरेड रोड स्थित सिरसपेठ क्षेत्र में रविवार को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां सीताराम मंडल की ओर से बाहुला-बाहुली (गुड्डे-गुड़िया) का पारंपरिक विवाह समारोह पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अनोखे आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली।

विवाह समारोह की तैयारियां एक दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। पारंपरिक तरीके से हरा मंडप सजाया गया और विवाह की सभी प्रारंभिक रस्में निभाई गईं। महिलाओं को चूड़ियां भेंट कर विवाह का निमंत्रण दिया गया, जिसके बाद हल्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विवाह के दिन बाहुला और बाहुली को आकर्षक पारंपरिक परिधानों से सजाया गया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकली बारात ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस अनोखी बारात में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ समारोह का आनंद लिया।

मंगलाष्टकों के बीच विवाह की सभी पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद भावुक माहौल में विदाई की रस्म भी निभाई गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक परंपरा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी लोक-संस्कृति से जोड़ने और सामाजिक एकता का संदेश देने का भी माध्यम बना। परंपराओं को जीवंत रखने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

गणेश विसर्जन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की पहल, नागपुर में 419 कृत्रिम विसर्जन कुंड तैयार

नागपुर :  गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धा के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभाई जा सके, इसके लिए नागपुर महानगरपालिका ने शहर में बड़े स्तर पर व्यवस्था की है। मनपा की…

हरे रामा हरे कृष्णाच्या तालावर थिरकले नागपूरकर!

नागपूर : डीजेचा दणदणाट नाही, फिल्मी गाण्यांचा जल्लोष नाही… त्याऐवजी ‘हरे रामा हरे कृष्णा’च्या भक्तिमय गजरात थिरकले नागपूरकर! तिरंगा चौकात विवेकानंद जनजागृती समितीतर्फे आयोजित करण्यात आलेली नागपूर शहरातील पहिली अध्यात्मिक…