नागपुर : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित अनंतराव पवार की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
यह कार्यक्रम कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्या विभाग के प्रभारी उपकुलसचिव गणेश कुमकुमवार ने स्वर्गीय अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी अधीक्षक शैलेश राठोड, कुलगुरु कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक सतीश साधनकर, कुलगुरु के निजी सहायक नितीन खरबडे, जनसंपर्क अधिकारी प्रेमदास वाडकर सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों को नमन किया।


