नागपुर में गूंजेगा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के भजनों का स्वर, 5 से 7 अगस्त तक होगी विदर्भ स्तरीय ‘सांसद खंजरी भजन प्रतियोगिता’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पहल पर आयोजन, विजेता मंडलों को ₹51 हजार तक का नकद पुरस्कार; 21 से 25 जुलाई तक होंगे आवेदन

नागपुर : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के भजनों की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से नागपुर में विदर्भ स्तरीय सांसद खंजरी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से आयोजित की जा रही है। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से यह आयोजन 5 से 7 अगस्त तक श्री संताजी सभागृह, सोमवारी क्वार्टर, सक्करदरा में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भजन मंडलों को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज द्वारा रचित पारंपरिक धुनों पर आधारित तथा जनजागरण और राष्ट्रसेवा विषयों पर दो भजन कुल 10 मिनट के भीतर प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक मंडल में अधिकतम 13 सदस्य शामिल हो सकेंगे। प्रस्तुति के दौरान खंजरी के साथ तबला, हारमोनियम और मंजीरा (टाल) का उपयोग अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता की महाअंतिम फेरी 9 अगस्त को कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विजेता मंडलों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक मंडल 21 से 25 जुलाई के बीच ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र गडकरी वाड़ा (महाल) स्थित जनसंपर्क कार्यालय, श्री गुरुदेव सेवा मंडल (सुभाष रोड) तथा गुरुदेव सुपर बाजार (विश्वकर्मा नगर) से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता के महाविजेता को ₹51 हजार, द्वितीय पुरस्कार ₹31 हजार, तृतीय ₹25 हजार, चतुर्थ ₹21 हजार, पांचवें स्थान पर ₹15 हजार, छठे स्थान पर ₹11 हजार और सातवें स्थान पर ₹7 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रोत्साहन पुरस्कार, प्रत्येक ₹5 हजार के भी प्रदान किए जाएंगे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Nagpur Rain Alert: कल नागपुर में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

नागपुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कुमार…

नागपुर में बारिश का कहर, सोमलवार स्कूल परिसर में भरा पानी

नागपुर : नागपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों की…