नागपुर : आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी अद्भुत पहचान क्षमता और मानसिक एकाग्रता का प्रदर्शन करने वाले 29 होनहार विद्यार्थियों का सोमवार को किरण मिडब्रेन अकादमी की ओर से भव्य सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों ने ब्लाइंडफोल्ड तकनीक के माध्यम से विभिन्न कौशलों में इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का गौरव किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। कम उम्र में अपनी असाधारण क्षमता से पहचान बनाने वाले इन बच्चों की सफलता ने उपस्थित लोगों को भी प्रेरित किया। किरण मिडब्रेन अकादमी के संस्थापक डॉ. किरण काकडे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ध्यान, योग, एकाग्रता और व्यक्तित्व विकास पर आधारित विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उनकी स्मरणशक्ति, निरीक्षण क्षमता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को मजबूत बनाना है।
समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीमंत मुधोजी महाराज भोसले, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठाण और डॉ. सुलक्षणा भुयार प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मान्यवरों के हाथों विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लेख काकडे, श्राविका बागडे, अन्विका बागडे, अन्विका मेश्राम, गोजिरी निनावे, अर्जुन दाभाडे, आर्यन रोकडे, कर्तव्य काकडे, श्री डुकरे, ताशी पानतावणे, ओवी फाये, अभिराज पाझरे, देवांश कलंत्री, निवी निम्बार्ते, शिव पजाई, देवयानी दानव, हृदय सातपैसे, सानवी वर्मा, नक्श लाम्बे, युगांत वंजारी, विहान जिवने, विनमयी चकोले, भार्गव तुळकाने, खुश धुवाविया, भाव्या बोकडे, आरोह मते, अरहंत थूल, निर्भय एंचिलवार और तोशनव डोये शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ध्यान, योग और एकाग्रता आधारित प्रशिक्षण बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई क्षमताओं को एक नई दिशा मिलती है। किरण मिडब्रेन अकादमी की यह पहल बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और नए आयाम हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाली साबित हो रही है।


