नवी मुंबई के सफर को मिलेगी नई रफ्तार, कोस्टल रोड और मेट्रो का विस्तार

हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारी, डीपीआर पर फैसला फिलहाल टला

नवी मुंबई : नवी मुंबई के तेजी से बढ़ते विस्तार और आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देखते हुए शहर की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ठाणे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक प्रस्तावित कोस्टल रोड और दो महत्वपूर्ण मेट्रो मार्गों के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) पर नवी मुंबई महानगरपालिका की आम सभा में चर्चा हुई। परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, लेकिन विस्तृत अध्ययन और आवश्यक बदलावों के लिए विषय को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

सिडको की ओर से प्रस्तावित ठाणे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सिमलेस एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब 25.2 किलोमीटर होगी। यह मार्ग ठाणे के कोपरी-पटनी रोड से शुरू होकर ऐरोली खाड़ी पुल, प्रस्तावित कोपरखैरणे पुल, वाशी खाड़ी पुल, पाम बीच रोड, सानपाड़ा, नेरुल और बेलापुर होते हुए सीधे हवाई अड्डे तक पहुंचेगा। इस मार्ग पर कोपरी, ऐरोली-घणसोली, वाशी टोल नाका, पाम बीच और उलवे सहित प्रमुख स्थानों पर इंटरचेंज और रैंप प्रस्तावित किए गए हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नवी मुंबई और हवाई अड्डे के बीच आवागमन तेज होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों के समय के साथ ईंधन की भी बचत हो सकती है।

हालांकि, परियोजना को लेकर स्थानीय मछुआरा समुदाय और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी सामने आया है। आम सभा में नगरसेवकों ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ स्थानीय मछुआरों के हितों और मैंग्रोव यानी कांदळवन की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा।

मेट्रो लाइन 8 से मुंबई और नवी मुंबई हवाई अड्डे जुड़ेंगे

मुंबई मेट्रो लाइन 8 यानी गोल्ड लाइन के डीपीआर को भी सभा में जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया। यह मार्ग छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 34.89 किलोमीटर प्रस्तावित है, जिसमें 15.25 किलोमीटर हिस्सा नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र से होकर गुजरेगा। नवी मुंबई क्षेत्र में वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरुल सेक्टर-1, नेरुल स्टेशन, सीवुड्स, बेलापुर और सागर संगम सहित आठ प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं।

बेलापुर से सागर संगम तक मेट्रो विस्तार

इसके अलावा नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1ए के तहत बेलापुर से सागर संगम तक 3.02 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मार्ग का प्रस्ताव है। इस मार्ग पर सागर संगम और बेलापुर सेक्टर-15 में दो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। सभा में सभागृह नेता सागर नाईक ने कहा कि परियोजनाओं में आवश्यक बदलाव के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजना होगा। इसलिए तब तक इस विषय को अध्ययन के लिए स्थगित रखा जाए। वहीं, महापौर सुजाता पाटील ने सिडको से मैंग्रोव क्षेत्र, आवासीय इलाकों से दूरी और अन्य पर्यावरणीय पहलुओं से जुड़े नक्शे व डिजिटल दस्तावेज अगली सभा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

नवी मुंबई के लिए ये परियोजनाएं केवल सड़क और मेट्रो का विस्तार नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बदलने वाली योजनाएं मानी जा रही हैं। हालांकि, असली चुनौती विकास की रफ्तार के साथ पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को सुरक्षित रखने की होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…