गौरी आगमन पर सोना हुआ सस्ता, 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट जारी

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, त्योहारों के बीच खरीदारी करने वालों को राहत

Gold Rate Today : गौरी आगमन के दिन सोने की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24, 22 और 18 कैरेट सोना पहले के मुकाबले सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 600 रुपये की कमी आई है।

आज के ताजा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 15,299 रुपये हो गई है। इसमें 60 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,52,990 रुपये पहुंच गया है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी कमी आई है। 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 55 रुपये गिरकर 14,025 रुपये हो गया है। वहीं, 10 ग्राम सोने के लिए अब 1,40,250 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह 18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। 1 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 11,483 रुपये है, जिसमें 40 रुपये की गिरावट हुई है। जबकि 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,830 रुपये पर आ गई है।

अगर 100 ग्राम सोने की बात करें तो 24 कैरेट में 6,000 रुपये, 22 कैरेट में 5,500 रुपये और 18 कैरेट में 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारों और शादी के सीजन के बीच सोने के दाम में आई इस कमी से खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही गतिविधियों का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर देखने को मिला है।

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

दिल्ली
24 कैरेट: ₹15,299 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,025 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,483 प्रति ग्राम

मुंबई
24 कैरेट: ₹15,284 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,010 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,463 प्रति ग्राम

अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹15,289 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,015 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,473 प्रति ग्राम

लखनऊ
24 कैरेट: ₹15,299 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,025 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,483 प्रति ग्राम

जयपुर
24 कैरेट: ₹15,299 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,025 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,483 प्रति ग्राम

पुणे
24 कैरेट: ₹15,284 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,010 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,463 प्रति ग्राम

कोलकाता
24 कैरेट: ₹15,284 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,010 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,463 प्रति ग्राम

मेरठ
24 कैरेट: ₹15,299 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,025 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,483 प्रति ग्राम

पटना
24 कैरेट: ₹15,289 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,015 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,473 प्रति ग्राम

नोट: सोने के भाव बाजार के अनुसार बदल सकते हैं। आभूषण खरीदने से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा कीमत और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

कार-बाइक चालकों के लिए जरूरी खबर! एक गलती पड़ सकती है भारी, RTO ने काटे 395 चालान

पिंपरी-चिंचवड़ में वाहन चलाने वालों के लिए यह खबर काम की है। अगर आपकी गाड़ी पर फैंसी नंबर प्लेट लगी है, HSRP नंबर प्लेट नहीं है या शीशों पर नियमों…

UPI New Rule: MDR चार्ज की खबर से Paytm और MobiKwik के शेयरों में तेजी, जानिए क्या बदला?

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। NPCI ने चुनिंदा UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू करने की नई व्यवस्था…