आयुर्वेदिक दवाओं में मिली फफूंदी और कीड़े, FDA ने रद्द किया कंपनी का लाइसेंस

6 दवाएं निकलीं घटिया गुणवत्ता की, जांच में सामने आई कई गंभीर लापरवाहियां

पुणे : बीमारी से राहत दिलाने वाली आयुर्वेदिक दवाओं में फफूंदी, कीड़े और अळियां मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे जिले के जेजुरी एमआईडीसी स्थित इंड्युकेअर फार्मा प्राइवेट लिमिटेड का आयुर्वेदिक दवा निर्माण लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

एफडीए की जांच में कंपनी द्वारा तैयार की गई सिंहनाद गुग्गुल, पुनर्नवादी मंडूर, त्रिफला गुग्गुल, कांचनार गुग्गुल, हिंगवष्टक चूर्ण और त्रिफला चूर्ण सहित छह दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। जांच के दौरान इन दवाओं में फफूंदी, निर्धारित सीमा से अधिक सूक्ष्मजीव, गोलियों पर काले धब्बे और कुछ चूर्णों में कीड़े, अळियां तथा अन्य अशुद्ध पदार्थ पाए गए। इसके बाद इन्हें घटिया गुणवत्ता की दवाएं घोषित किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने दवा निर्माण से जुड़े कई जरूरी नियमों का पालन नहीं किया। बैच रिकॉर्ड अधूरे मिले, कच्चे माल की गुणवत्ता जांच नहीं की गई, प्रयोगशाला में आवश्यक सुविधाओं का अभाव था। इसके अलावा उत्पादन क्षेत्र में साफ-सफाई की कमी, मशीनों का रिकॉर्ड न होना, तापमान और नमी नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होना तथा दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला।

एफडीए ने पहले कंपनी को उत्पादन तत्काल बंद करने का आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, कंपनी संतोषजनक जवाब या नियमों के पालन के पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। सभी दस्तावेजों की समीक्षा के बाद लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने कंपनी का उत्पादन लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…