नागपुर स्थित नॅशनल कैंसर इंस्टिट्यूट परिसर में आज भारतदुर्गा मंदिर का भव्य शिलान्यास हुआ। इस कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि यह मंदिर देशभर में नवचेतना और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। साथ ही इसी परिसर में नॅशनल हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम में भारत माता की भावना और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सीएम फडणवीस ने कहा की भारतदुर्गा मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह नवचेतना और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इससे समाज में शक्ति और भक्ति दोनों का संदेश जाएगा। भारतदुर्गा मंदिर से देश में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। यह मंदिर शक्ति और भक्ति दोनों का प्रतीक बनेगा। साथ ही नॅशनल हेल्थ केयर संस्थान से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।


