FSSAI की बड़ी कार्रवाई! ‘100% शुद्ध’ दावे पर डाबर के कई फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

भ्रामक दावों पर सख्ती, 15 दिन में जवाब मांगा; कंपनी ने कहा- नोटिस की जांच जारी

भारत में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और भ्रामक विज्ञापनों पर लगातार सख्ती बढ़ रही है। इसी कड़ी में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के कई खाद्य उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई की है। ‘100% शुद्ध’, ‘100% प्राकृतिक’, ‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% कोकोनट वॉटर’ जैसे दावों को भ्रामक मानते हुए इन उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

FSSAI के अनुसार, डाबर की वेबसाइट पर कई उत्पादों पर ऐसे दावे किए गए थे, जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती। यह Food Safety and Standards (Advertising and Claims) Regulations, 2018 का उल्लंघन माना गया है। नियामक का कहना है कि ऐसे दावे ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं। कार्रवाई के दायरे में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन नारियल तेल, तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी, नारियल दूध समेत कई खाद्य उत्पाद शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उत्पादों पर वैध प्रमाणन के बिना ‘जैविक भारत’ का लोगो इस्तेमाल किया गया था।

FSSAI ने बताया कि इससे पहले भी कंपनी को नोटिस जारी कर भ्रामक दावे हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन संतोषजनक सुधार नहीं होने पर अब संबंधित उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। वहीं, डाबर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें FSSAI की नोटिस प्राप्त हो गई है और वेबसाइट पर मौजूद दावों की समीक्षा की जा रही है। कंपनी नियामक के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। उपभोक्ताओं के लिए यह कार्रवाई एक अहम संदेश है कि खाद्य उत्पाद खरीदते समय केवल आकर्षक दावों पर नहीं, बल्कि प्रमाणित जानकारी और लेबल पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…