Form 6 से हटाया गया SIR का अतिरिक्त Declaration, नए वोटर्स को मिली राहत

SIR प्रक्रिया पूरी होने वाले राज्यों में ECINET पोर्टल पर अब फिर से सामान्य Form 6 उपलब्ध

Election Commission Form 6 Update : नए मतदाता के रूप में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। SIR यानी Special Intensive Revision की प्रक्रिया पूरी हो चुके राज्यों में ECINET पोर्टल पर Form 6 के साथ जोड़ा गया अतिरिक्त SIR Declaration अब हटा दिया गया है। इससे पहली बार वोटर बनने वाले लोगों को फॉर्म भरते समय SIR से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी।

Form 6 का इस्तेमाल नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने या पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है। SIR प्रक्रिया के दौरान इस फॉर्म के साथ एक अतिरिक्त Declaration/Annexure D जोड़ा गया था। इसमें आवेदक से पिछली मतदाता सूची में अपने या परिवार के सदस्यों के नाम से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही थी। इस अतिरिक्त घोषणा पत्र में आवेदक को यह बताना होता था कि उसका नाम पिछली SIR के दौरान तैयार मतदाता सूची में था या नहीं। अगर आवेदक का नाम नहीं था, तो माता-पिता या दादा-दादी के नाम से जुड़ी जानकारी देने का विकल्प भी रखा गया था। हालांकि, ऑनलाइन Form 6 के साथ जुड़े इस अतिरिक्त पत्र में SIR को ‘Non-Mandatory’ बताया गया था, लेकिन जानकारी भरे बिना आवेदन आगे सबमिट नहीं होने की बात सामने आई थी। इसी वजह से नए मतदाताओं के लिए यह प्रक्रिया चर्चा का विषय बनी थी।

अब चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया पूरी हो चुके राज्यों में Form 6 से यह अतिरिक्त Declaration हटा दिया है। 26 सितंबर को आयोग ने स्पष्ट किया था कि SIR नसलेल्या कालावधीत मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत लागू सामान्य आवेदन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा।इस बदलाव के बाद ECINET पोर्टल पर नए मतदाताओं के लिए पहले की तरह Form 6 उपलब्ध कराया गया है। यानी पहली बार वोटर बनने वाले नागरिकों को अब Form 6 भरते समय SIR से संबंधित अतिरिक्त जानकारी भरने का विकल्प दिखाई नहीं देगा। नए वोटर के लिए इसका सीधा मतलब यही है कि Form 6 के जरिए नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया अब पहले की तरह सामान्य तरीके से की जा सकेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

आतंकवाद को नीति का हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं! जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाया दो टूक संदेश

नई दिल्ली : आतंकवाद के कारण दुनिया के कई हिस्सों में शांति और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना…

125 किलोमीटर का रेल मार्ग, 103 किलोमीटर सुरंगों से! हिमालय में बन रही भारतीय रेलवे की अनोखी लाइन

नई दिल्ली : पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच बसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय रेलवे एक ऐसे…