AI पर बढ़ते निवेश के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की, IT सेक्टर में बढ़ी चिंता

Microsoft Job Cuts : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है। कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों में लगभग 2.1 प्रतिशत की कटौती करते हुए 4,800 से 5,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का निर्णय लिया है। इस फैसले ने वैश्विक IT सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है।
माइक्रोसॉफ्ट की ओर से यह साल 2026 की दूसरी बड़ी छंटनी है। कंपनी के नए वित्तीय वर्ष की रणनीति के तहत कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला लिया गया है। इस छंटनी का सबसे अधिक असर सेल्स, कंसल्टिंग और Xbox गेमिंग डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों, डेटा सेंटर और अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। बढ़ते AI खर्च और कारोबार में अधिक कार्यक्षमता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
वहीं, गेमिंग डिवीजन का कहना है कि कारोबारी चुनौतियों और रणनीतिक बदलावों के चलते Xbox बिजनेस की पुनर्संरचना भी की जा रही है, जिसका असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 के पहले छह महीनों में माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में कंपनी लागत कम करने और संसाधनों को AI आधारित विकास की ओर केंद्रित करने की रणनीति पर काम कर रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2026 की शुरुआत से ही दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां AI पर बढ़ते निवेश और बदलती कारोबारी जरूरतों के कारण कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। ऐसे में वैश्विक IT सेक्टर में नौकरी को लेकर अनिश्चितता का माहौल लगातार बना हुआ है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…