अमेरिका-ईरान तनाव से उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 75 डॉलर के पार; भारत की बढ़ी चिंता

Crude Oil Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई और ईरानी तेल बिक्री से जुड़ी छूट वापस लेने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड भी 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है।
तनाव के बीच ओमान तट के पास कतर से भारत आ रहे एक जहाज पर ड्रोन हमला किए जाने की खबर सामने आई है। जहाज पर मौजूद 29 नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, सऊदी अरब के एक तेल टैंकर को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। इन घटनाओं ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। लगातार हो रहे हमलों के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल बिक्री से संबंधित सामान्य लाइसेंस रद्द कर दिया है। इससे पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत ईरान को सीमित अवधि के लिए तेल बिक्री में राहत दी गई थी, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद अमेरिका ने अपना रुख सख्त कर लिया। इस फैसले पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस पूरे घटनाक्रम का असर भारत पर भी पड़ सकता है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने से आयात बिल बढ़ सकता है। यदि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के जरिए तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो वैश्विक सप्लाई चेन पर भी असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव पेट्रोल-डीजल समेत कई क्षेत्रों पर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…