हार्ट अटैक के बीच चुनौतीपूर्ण एंजियोप्लास्टी, मरीज को मिला नया जीवन

नागपुर : लता मंगेशकर हॉस्पिटल, हिंगणा रोड के कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बेहद जटिल हृदय रोगी का सफल उपचार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 58 वर्षीय रूपराव वांदेशकर (निवासी मेहंद्री, तहसील वरूड) की चुनौतीपूर्ण एंजियोप्लास्टी कर डॉक्टरों ने उनकी जान बचाई। उपचार आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया।
अस्पताल के अनुसार, मरीज को सीने में तेज दर्द और हृदय संबंधी परेशानी होने पर भर्ती किया गया था। जांच के लिए की जा रही कोरोनरी एंजियोग्राफी के दौरान ही मरीज को कैथ लैब में हार्ट अटैक आया और उनका हृदय धड़कना बंद हो गया। इस गंभीर स्थिति में कार्डियक टीम ने तुरंत सीपीआर शुरू किया और लगातार प्रयासों के बाद मरीज के हृदय की धड़कन दोबारा शुरू करने में सफलता हासिल की। एंजियोग्राफी में पता चला कि हृदय की मुख्य एलएडी (Left Anterior Descending-LAD) धमनी पूरी तरह यानी 100 प्रतिशत ब्लॉक थी। इसके साथ ही उसी धमनी में एन्यूरिज्म (धमनी में उभार) भी मौजूद था। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे मरीज के लिए सीएबीजी (बायपास सर्जरी) बेहतर विकल्प माना जाता है, लेकिन हार्ट अटैक और हृदय रुक जाने की स्थिति में तत्काल सर्जरी संभव नहीं थी।
ऐसे में अस्पताल की कार्डियक टीम ने एंजियोप्लास्टी के जरिए इलाज करने का निर्णय लिया। हृदयरोग विभाग प्रमुख एवं गोल्ड मेडलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हितेंद्र भागवतकर के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्डियक टेक्नोलॉजिस्ट अश्विन सावरकर और पूरी टीम ने अत्याधुनिक कैथ लैब में ग्राफ्ट स्टेंट का उपयोग करते हुए सफल एंजियोप्लास्टी की। उपचार के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब वे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। डॉ. हितेंद्र भागवतकर ने बताया कि मुख्य धमनी में गंभीर ब्लॉकेज और एन्यूरिज्म होने के साथ मरीज का हृदय रुक जाना इस मामले को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहा था। सीमित समय में टीम ने स्थिति का आकलन कर आधुनिक तकनीक की मदद से एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया, जो सफल रहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के अनुभव, समन्वय और अस्पताल की अत्याधुनिक कैथ लैब सुविधाओं का परिणाम है।
इस सफलता पर संस्था के उपाध्यक्ष विधायक डॉ. आशिष देशमुख, एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज एवं लता मंगेशकर हॉस्पिटल के डीन डॉ. सजल मित्रा, वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. नितीन देवस्थले तथा सीओओ डॉ. अनुज तिवारी ने डॉ. हितेंद्र भागवतकर और पूरी कार्डियक टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…