नागपुर : नागपुर जिला सरकारी वकील कार्यालय के नवीनीकरण का उद्घाटन समारोह शनिवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल किलोरजी और प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेखर मुनघाटे जी की प्रमुख उपस्थिति में कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।
नवीनीकरण के बाद जिला सरकारी वकील कार्यालय को नया और आधुनिक स्वरूप मिला है। इससे न्यायालयीन कार्यों को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और गतिमान बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सक्षम बनाने तथा आम नागरिकों को समय पर एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में ऐसे कार्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होने का विश्वास व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला सरकारी वकील संघ के कार्यालय को भी सदिच्छा भेंट दी गई। इस दौरान न्याय प्रक्रिया को बेहतर बनाने, सरकारी पक्ष की भूमिका और नागरिकों तक न्याय पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में नागपुर जिला सरकारी वकील एड. नितीन तेलगोटे, जिला वकील संघ के अध्यक्ष एड. प्रकाश जयस्वाल, मुंबई एवं गोवा बार काउंसिल के प्रतिनिधि एड. पारिजात पांडे, पूर्व जिला सरकारी वकील प्रशांतकुमार सत्यनाथन, वरिष्ठ सरकारी वकील एड. सरिता ताराम, एड. मैथिली काळविट, एड. उदय डबले, एड. पंकज तपासे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संभाजी माने और अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे सहित अन्य अधिकारी एवं मान्यवरों ने भी कार्यक्रम में सहभाग लिया। जिला सरकारी वकील कार्यालय का यह नवीनीकरण केवल भवन का बदलाव नहीं, बल्कि न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
नागपुर जिला सरकारी वकील कार्यालय को मिला नया स्वरूप; न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम
नवीनीकरण के बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ कार्यालय, आम नागरिकों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने पर रहेगा जोर
नागपुर के स्कूल में आई AI टीचर ‘वेदांती’, अब रोबोट सिखाएगी बच्चों को तकनीक का पाठ!
नागपुर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शहर नागपुर में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की एक नई पहल देखने को मिली है। अब यहां के विद्यार्थी सिर्फ किताबों में आर्टिफिशियल…
देश में पहली बार बैटरी से 1000 मेगावाट आवर बिजली सप्लाई! महावितरण ने बनाया रिकॉर्ड
महाराष्ट्र ने ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिन में बनने वाली अतिरिक्त सौर ऊर्जा को बैटरी में स्टोर करके शाम के समय बिजली आपूर्ति के लिए…


