नागपुर की कमान संभालते ही नांगरे पाटिल का बड़ा संदेश

नागपुर: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल ने सोमवार को आधिकारिक रूप से नागपुर पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि पुलिस का मकसद आम लोगों की सुरक्षा करना है। इसलिए जनता को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन कानून तोड़ने वालों और अपराधियों में पुलिस का डर जरूर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनके कंधों पर लगा आईपीएस का बैज सिर्फ जनता की सेवा के लिए है। नागपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।शहर को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए ‘ऑपरेशन थंडर’ को और तेज किया जाएगा। नांगरे पाटिल ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए साक्ष्यों के आधार पर पुलिसिंग की जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बल का हर कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा है। यदि किसी पुलिसकर्मी पर हमला होता है, तो कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी संविधान और कानून के प्रति है। वे हमेशा कानून की सीमा में रहकर ही काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पहले काम करने का अनुभव नागपुर की सुरक्षा और विकास को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। विश्वास नांगरे पाटिल के नागपुर पुलिस आयुक्त बनने के बाद शहर में अपराध पर सख्ती और बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…