9 साल बाद ‘गडकरी वाड़ा’ में जनसंपर्क कार्यक्रम, समस्याएं लेकर उमड़े हजारों नागरिक

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जनसंपर्क कार्यक्रम करीब नौ साल बाद महाल स्थित ‘गडकरी वाड़ा’ में आयोजित किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में नागपुर ही नहीं, बल्कि विदर्भ के कई जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।
सुबह से ही गडकरी वाड़ा के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परिसर के दोनों मंजिलों पर नागरिकों की भारी भीड़ रही। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित व्यापारी संगठनों ने भी अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपे। कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने लोगों की समस्याएं खुद सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कहा।
जनसंपर्क कार्यक्रम में नगर निगम, जिला प्रशासन, नागपुर सुधार प्रन्यास और सेतू कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे कई शिकायतों पर तत्काल प्रक्रिया शुरू की जा सकी। इस दौरान नागरिकों ने सड़क, यातायात, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं कुछ युवाओं ने विकास से जुड़ी नई और अभिनव योजनाओं के सुझाव भी मंत्री के सामने रखे। गडकरी ने इन विचारों की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…