नागपुर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा आंदोलन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफेकी उठी मांग

नागपुर: शहर के संविधान चौक पर शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और नागरिक शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर युवाओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और शिक्षा सुधार की मांग दोहराई। इस आंदोलन में समाज प्रबोधक और कीर्तनकार सत्यपाल महाराज भी शामिल हुए, जिन्होंने युवाओं की मांगों का समर्थन किया। उनके शामिल होने से आंदोलन को और अधिक बल मिला।
आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रहे परीक्षा घोटाले और बेरोजगारी की समस्या ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने संविधान चौक और आसपास के क्षेत्रों में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया था। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Posts

झूठे विवाह का जाल, कॉलेज छात्रा से महीनों तक दुष्कर्म; आरोपी पर मामला दर्ज

यवतमाल : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ लंबे समय तक…

नागपुर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 836 मतदाता करेंगे फैसला

नागपुर : नागपुर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के विभिन्न स्थानीय निकायों से जुड़े…