केमिस्टों की समस्याओं को लेकर जे. पी. नड्डा से मिले डॉ. अजीत गोपछड़े

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत गोपछड़े ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर केमिस्ट और फार्मासिस्ट समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ऑनलाइन दवा बाजार और अत्यधिक छूट (डिस्काउंट) के कारण पारंपरिक केमिस्ट व्यवसाय के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में भाजपा केमिस्ट फार्मासिस्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत दुबे भी मौजूद थे। डॉ. गोपछड़े ने केमिस्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की चिंताओं और समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। जे.पी. नड्डा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर जल्द ही दिल्ली में संबंधित पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही केमिस्टों के हितों की रक्षा और व्यवसाय को सुरक्षित रखने के लिए उचित समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद केमिस्ट और फार्मासिस्ट समुदाय में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है तथा समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…