निःशुल्क विवाह परिचय सम्मेलन में 102 युवक-युवतियों ने दिया परिचय, ‘माझा जोडीदार’ पुस्तिका का विमोचन

नागपुर : नागपुर विभाग मराठा महासंघ की ओर से स्वर्गीय शरद भोसले एवं स्वर्गीय सतीश गिरमकर की स्मृति में 31 मई 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति सभागार, सक्करदरा चौक में निःशुल्क विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कम शुल्क वाली विवाह परिचय पुस्तिका ‘माझा जोडीदार’ का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा ऑफ ट्रस्ट एवं नागपुर संस्थापक भोसले राजघराने के श्रीमंत मुधोजीराजे भोसले ने की। अखिल भारतीय मराठा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कोंढरे के शुभहस्ते पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनायक पवार, विराण डेवलपर्स के प्रोप्राइटर दिलीप चव्हाण तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक सचिन नाईक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्य आयोजक एवं नागपुर विभाग मराठा महासंघ के विभागीय अध्यक्ष नरेंद्र मोहिते के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में 340 विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी समाहित ‘माझा जोडीदार’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका की कीमत 250 रुपये रखी गई है।
सम्मेलन में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एवं उनके पालक उपस्थित रहे। इस दौरान 102 युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना विस्तृत परिचय दिया। मंच पर परिचय देने वाले प्रतिभागियों को शौर्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि समाज में विवाह योग्य आयु में विवाह नहीं हो पाने, मध्यस्थों द्वारा धोखाधड़ी और उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति के बावजूद कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन ममता भोसले एवं नरेंद्र मोहिते ने किया, जबकि प्रस्तावना नरेंद्र मोहिते और आभार प्रदर्शन मोहन जाधव ने किया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…