6 जून के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 6 जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में आज शाम 5:15 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी, जिसमें पार्टी अपने आगामी आंदोलन की रूपरेखा और उद्देश्य स्पष्ट करेगी। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ़्रेंस को मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता विजेता दहिया और आशुतोष रांका संबोधित करेंगे। इस दौरान 6 जून को आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के साथ साझा की जाएंगी। इससे पहले सीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं के नामों की भी घोषणा की। पार्टी ने खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है, जब कि लेखक एवं फिल्म निर्माता विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आशुतोष रांका को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…