भारत-नेपाल संबंधों पर चर्चा, पीएम मोदी से मिले रवि लामिछाने

नई दिल्ली : नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि रवि लामिछाने से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने नेपाल के साथ साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की इच्छा का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फ़र्स्ट पॉलिसी’ के तहत नेपाल एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाला साझेदार देश है। उन्होंने नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद भी जताई।
रवि लामिछाने इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की है। दोनों देशों के बीच सहयोग, आपसी संबंधों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। ऐसे में रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…