NAGPUR | नागपुर में अतिव्यायाम से युवक को ब्रेन स्ट्रोक, मां की सूझबूझ से समय पर मिला इलाज

नागपुर में 23 वर्षीय ओम भोयर के साथ हुई घटना ने अतिव्यायाम के खतरे को उजागर कर दिया है। 10 अप्रैल को ओम कई घंटों तक जिम में कसरत करने के बाद घर लौटा, लेकिन कुछ ही देर में वह अचानक बेहोश हो गया। उसकी मां आरती भोयर, जो पेशे से नर्स हैं, ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और बिना देर किए डॉक्टरों से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि ओम के मस्तिष्क में रक्तस्राव और ब्लॉकेज हुआ है। डॉक्टरों ने तुरंत ‘मेकैनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी’ प्रक्रिया अपनाकर ब्लॉकेज हटाया और रक्त प्रवाह सामान्य किया। शुरुआती हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से ओम की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और 21 अप्रैल को वह खुद चलकर घर लौट सका।

देखे विडियो –

  • Related Posts

    NAGPUR | नागपुर शिवसेना शिंदे गुट की बड़ी समीक्षा बैठक, प्रतापराव जाधव बने नए संपर्क मंत्री

    नागपुर जिला और ग्रामीण शिवसेना की इस अहम बैठक की शुरुआत स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के पूजन से हुई। मंच पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ राज्यमंत्री…

    NAGPUR | बच्चू कडू के आने पर पार्टी लेगी फैसला : दीपक सावंत

    नागपुर में दीपक सावंत ने बच्चू कडू के मुद्दे पर कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी लेगी। साथ ही मराठी भाषा अनिवार्यता पर जोर देते हुए उन्होंने संगठन और मतदाता सूची…