दिवाली का त्योहार हो और छुट्टियों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! त्योहार के बीच मुंबई के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों के लिए 9 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ऐसे में संबंधित कर्मचारियों को त्योहार के दौरान एक अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा।
6 नवंबर को जारी हुआ सरकारी आदेश
महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 6 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिले के राज्य सरकारी तथा अर्धसरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
पहले भी घोषित हो चुकी हैं स्थानीय छुट्टियां
दरअसल, मुंबई और मुंबई उपनगर के सरकारी कार्यालयों के लिए गोपालकाला (दहीहंडी) और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। अब दिवाली के अवसर पर एक और स्थानीय छुट्टी मिलने से कर्मचारियों की त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं।
किन कर्मचारियों को मिलेगा छुट्टी का लाभ?
सरकार के इस फैसले का लाभ मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिले के राज्य सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। इन कार्यालयों में 9 नवंबर को नियमित कामकाज बंद रहेगा।
कहां देख सकते हैं आधिकारिक आदेश?
इस स्थानीय अवकाश से जुड़ा सरकारी परिपत्र महाराष्ट्र शासन की आधिकारिक वेबसाइट www.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध है। संबंधित कर्मचारी और नागरिक वहां जाकर आदेश की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


