लाडली बहनों का इंतजार होगा खत्म? नवंबर के पहले सप्ताह में खाते में आएंगे ₹1500!

दिवाली से पहले सितंबर की किस्त मिलने की संभावना; सरकार ने 344.62 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी

महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सितंबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को जल्द राहत मिल सकती है। अक्टूबर महीना खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये जमा नहीं हुए हैं। ऐसे में दिवाली से पहले पैसे मिलने की उम्मीद लगाए बैठी महिलाओं की नजर अब सरकार के अगले फैसले पर है। सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं के खातों में सितंबर महीने की किस्त जमा हो सकती है।

344.62 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी

लाडली बहना योजना की सितंबर महीने की किस्त के भुगतान के लिए फडणवीस सरकार ने 344.62 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। यह राशि सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग से महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि फंड वितरण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है और पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये जमा किए जा सकते हैं।

3,000 रुपये मिलने की उम्मीद पर फिरा पानी

अक्टूबर महीने में महिलाओं को उम्मीद थी कि सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की किस्त मिलाकर कुल 3,000 रुपये खाते में आएंगे। हालांकि, इस बार महिलाओं को केवल सितंबर महीने की 1,500 रुपये की किस्त ही मिलने की संभावना है। यानी दिवाली पर महिलाओं को दो महीने की किस्त एक साथ मिलने की उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आ रही है।

आधिकारिक तारीख का अभी इंतजार

सूत्रों के अनुसार, सितंबर महीने की किस्त नवंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक पैसे जमा होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लाभार्थी महिलाओं को सरकार की अंतिम घोषणा का इंतजार करना होगा। दिवाली के त्योहार पर घर की खरीदारी से लेकर रोजमर्रा के खर्चों तक कई जिम्मेदारियां महिलाओं के सामने होती हैं। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाले 1,500 रुपये उनके लिए आर्थिक मदद साबित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि लाडली बहनों के बैंक खातों में यह राशि कब तक पहुंचती है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

लाडली बहना योजना में महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये? वायरल लिंक का सच आया सामने!

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा…

ST NCMC Card : अब लंबी कतारों से मिलेगी राहत, ऑनलाइन बुक करें प्राथमिकता स्लॉट

एसटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) बनवाने की प्रक्रिया को आसान…