मुंबई लोकल फिर ठप! हार्बर लाइन पर ओवरहेड वायर में खराबी

आधे घंटे तक प्रभावित रही रेल सेवा, कई स्टेशनों पर रुकी लोकल; यात्रियों को हुई परेशानी

मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई। कुछ दिन पहले ही मध्य रेलवे के ठाणे-मुलुंड के बीच सिग्नल सिस्टम में खराबी आने से लोकल सेवा बाधित हुई थी। अब हार्बर लाइन पर ओवरहेड वायर में आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शनिवार सुबह काम पर जाने वाले और अपने जरूरी कामों के लिए घर से निकले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार, 31 अक्टूबर को मुंबई की हार्बर लाइन पर ओवरहेड वायर पर कपड़ा गिरने के कारण लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके चलते पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। अचानक रेल सेवा रुकने से यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी हुई और स्टेशनों पर भी असुविधा का माहौल रहा।

आधे घंटे बाद सामान्य हुई रेल सेवा

ओवरहेड वायर पर कपड़ा गिरने के कारण हार्बर लाइन पर करीब आधे घंटे तक लोकल सेवा बाधित रही। इस दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या को दूर करने का काम किया गया। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई और रेल सेवा धीरे-धीरे सामान्य हो गई। मुंबई में लाखों लोग रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए भी सेवा बाधित होना यात्रियों की दिनचर्या को प्रभावित कर देता है। एक बार फिर लोकल सेवा में आई रुकावट ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

लाडली बहनों का इंतजार होगा खत्म? नवंबर के पहले सप्ताह में खाते में आएंगे ₹1500!

महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सितंबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को जल्द राहत…

गुरुदेव भक्तांशी कर्मचाऱ्याची अरेरावी; गुरुदेव सेवा मंडळाच्या कारभारावर प्रश्नचिन्ह!

 अमरावती, राज माहोरे (प्रतिनिधी) : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांच्या ५८ व्या पुण्यतिथी महोत्सवानिमित्त राज्याच्या कानाकोपऱ्यातून लाखो गुरुदेव भक्त श्रद्धेने श्रीक्षेत्र गुरुकुंज आश्रमात दाखल झाले आहेत. राष्ट्रसंतांच्या मानवता, सेवा, नम्रता आणि…