Cyclone Arnab : ‘अर्णब’ का कहर, 300 गांव बाढ़ की चपेट में; रेल पुल डूबा

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, हजारों लोग बेघर होने को मजबूर; लाखों की जिंदगी प्रभावित

‘अर्णब’ चक्रवात ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं गांव पानी में डूब गए हैं, तो कहीं सड़कें और पुल बह जाने से लोगों का संपर्क दूसरे इलाकों से टूट गया है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। दोनों राज्यों में अब तक छह लोगों की मौत होने की खबर है।

ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण करीब 300 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई इलाकों में पानी भरने से लोगों के सामने सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। राज्य सरकार ने अब तक करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेने की तैयारी की जा रही है।

आंध्र प्रदेश में रेल पुल पानी में डूबा

चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भी गंभीर रूप से देखने को मिल रहा है। यहां एक रेलवे पुल पानी में डूब गया है। इसके चलते दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं। रेलवे और प्रशासन की टीमों के सामने यात्रियों को सुरक्षित निकालने की चुनौती है। फंसे हुए यात्रियों को सड़क मार्ग से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। बारिश और बाढ़ के कारण स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

‘अर्णब’ चक्रवात का प्रभाव केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत करीब 15 राज्यों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 12 और ओडिशा के 16 जिलों में गुरुवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।

कमजोर पड़ा चक्रवात, डीप डिप्रेशन में बदला

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ‘अर्णब’ चक्रवात मंगलवार रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। हालांकि, अब चक्रवात कमजोर होकर डीप डिप्रेशन यानी गहरे दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक इसके डिप्रेशन और शाम तक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता भले ही कम हो रही हो, लेकिन इसके कारण आई बाढ़ और तबाही ने हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति बहाल करने की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

देश संकट में है और कुछ लोगों को खुशी हो रही है… PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाई जा रहीं अफवाहें

बनासकांठा : देश जब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात…

पर्यटकों के लिए खुशखबरी! नेरळ-माथेरान टॉय ट्रेन फिर शुरू, देखें पूरा टाइमटेबल

माथेरान की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बारिश के मौसम में बंद रहने वाली नेरळ-माथेरान टॉय ट्रेन सेवा एक बार फिर…