माथेरान की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बारिश के मौसम में बंद रहने वाली नेरळ-माथेरान टॉय ट्रेन सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। मध्य रेलवे ने 30 अक्टूबर 2026 से इस रेल सेवा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। ऐसे में पर्यटक फिर से छोटी रेलगाड़ी में बैठकर पहाड़ों, हरियाली और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे।
दरअसल, सुरक्षा कारणों से मानसून के दौरान जून से अक्टूबर तक नेरळ और माथेरान के बीच टॉय ट्रेन सेवा बंद रखी जाती है। हालांकि, इस अवधि में अमन लॉज और माथेरान के बीच शटल सेवा निर्धारित समय के अनुसार जारी रहती है। अब नेरळ-माथेरान मार्ग पर भी रेल सेवा बहाल होने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
नेरळ से माथेरान जाने वाली ट्रेनों का समय
मध्य रेलवे के निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार, नेरळ से माथेरान के लिए रोजाना दो ट्रेनें चलेंगी।
ट्रेन नंबर 52103: नेरळ से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे माथेरान पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52105: नेरळ से सुबह 10:25 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे माथेरान पहुंचेगी।
माथेरान से नेरळ लौटने वाली ट्रेनें
माथेरान घूमने के बाद वापस नेरळ आने वाले यात्रियों के लिए भी दो ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।
ट्रेन नंबर 52104: दोपहर 2:45 बजे माथेरान से रवाना होकर शाम 5:30 बजे नेरळ पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52106: शाम 4 बजे माथेरान से रवाना होकर शाम 6:40 बजे नेरळ पहुंचेगी।
विस्टाडोम कोच में मिलेगा खूबसूरत नजारों का आनंद
इस बार टॉय ट्रेन में यात्रियों के सफर को और खास बनाने के लिए विस्टाडोम कोच की सुविधा भी रहेगी। ट्रेन नंबर 52103/52104 में कुल 6 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सेकंड क्लास, 1 विस्टाडोम और 2 सेकंड क्लास लगेज वैन शामिल हैं।
वहीं, ट्रेन नंबर 52105/52106 में भी कुल 6 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सेकंड क्लास, 1 फर्स्ट क्लास और 2 सेकंड क्लास लगेज वैन रहेंगी।
अमन लॉज से माथेरान जाने वाली शटल ट्रेनें
अमन लॉज और माथेरान के बीच रोजाना 6 नियमित शटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
ट्रेन नंबर 52153: सुबह 8:45 बजे रवाना होकर 9:03 बजे माथेरान पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52155: सुबह 9:35 बजे रवाना होकर 9:53 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52157: दोपहर 12 बजे रवाना होकर 12:18 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52159: दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर 2:43 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52161: दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर 3:58 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52163: शाम 5:45 बजे रवाना होकर 6:03 बजे पहुंचेगी।
माथेरान से अमन लॉज लौटने वाली शटल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 52154: सुबह 8:20 बजे रवाना होकर 8:38 बजे अमन लॉज पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52156: सुबह 9:10 बजे रवाना होकर 9:28 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52158: सुबह 11:35 बजे रवाना होकर 11:53 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52160: दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2:18 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52162: दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर 3:33 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 52164: शाम 5:20 बजे रवाना होकर 5:38 बजे पहुंचेगी।
शनिवार-रविवार को मिलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
वीकेंड पर माथेरान घूमने जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
अमन लॉज से माथेरान के लिए:
विशेष ट्रेन-1 सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 10:48 बजे पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन-3 दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 1:53 बजे पहुंचेगी।
माथेरान से अमन लॉज के लिए:
विशेष ट्रेन-2 सुबह 10:05 बजे रवाना होकर 10:23 बजे पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन-4 दोपहर 1:10 बजे रवाना होकर 1:28 बजे पहुंचेगी।
टॉय ट्रेन सेवा की बहाली से माथेरान घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर विस्टाडोम कोच में सफर करने का मौका इस यात्रा को और यादगार बना सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से जारी समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।


