वन्यजीव सप्ताह पर नागपुर में साइकिल रैली, 350 साइकिलप्रेमियों ने दिया हरित संदेश

जीरो माइल से निकली रैली, 86 साल तक के लोगों ने लिया हिस्सा; पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश

नागपुर : नागपुर में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को वन विभाग के प्रादेशिक, वन्यजीव और सामाजिक वनीकरण विभाग की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वनभवन, नई प्रशासकीय इमारत, जीरो माइल से शुरू हुई इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषणमुक्त जीवन और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

“चला, निसर्गासाठी एक पाऊल पुढे टाकूया” के संदेश के साथ रैली को हरी झंडी दिखाई गई। रैली में बच्चों से लेकर 86 वर्ष तक के साइकिलप्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। करीब 350 लोगों की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। साइकिलों पर “प्रकृति बचेगी, तभी जीवन खिलेगा” और “स्वच्छ पर्यावरण-निरोगी जीवन” जैसे संदेश लगाए गए थे। जीरो माइल से शुरू हुई रैली झांसी रानी चौक, लोकमत चौक, बजाज नगर चौक, शंकर नगर चौक, लॉ कॉलेज चौक, लेडीज क्लब चौक, वॉकर स्ट्रीट, जापानी गार्डन चौक, तिरपुडे कॉलेज, वीसीए ग्राउंड चौक, जायका शोरूम और विधान भवन चौक होते हुए वापस जीरो माइल पहुंची।

रैली के समापन पर सामाजिक वनीकरण विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। उन्हें अल्पाहार, प्रमाणपत्र और पुरस्कार के साथ एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभागीय वन अधिकारी नंदकिशोर राऊत ने सभी साइकिलप्रेमियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने रैली को यादगार बनाया और प्रकृति के साथ सहजीवन का संदेश मजबूत किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रमेश कुमार, क्षेत्र संचालक, पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर और श्री गुरुप्रसाद, वनसंरक्षक, नागपुर वनवृत्त के मार्गदर्शन में किया गया। श्री नंदकिशोर राऊत, संग्राम पी. जाधव और अक्षय आगाशे सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। “वन बचाएं, पर्यावरण बचाएं, हरित भविष्य के लिए साथ आएं” के संदेश के साथ रैली का समापन हुआ।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…