नागपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महावितरण के नागपुर परिमंडल मुख्यालय ‘विद्युत भवन’ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशसेवा के उनके विचारों को याद करते हुए दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महावितरण के मुख्य अभियंता राजेश नाईक के हाथों राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में अधीक्षक अभियंता अमित परांजपे, संजय वाकडे और दीपाली माडेलवार, सहायक महाव्यवस्थापक महेश जाधव, उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी सचिन लहाने, वरिष्ठ व्यवस्थापक सुधीर टेकाम व प्रशांत ठाकरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद करते हुए महावितरण परिवार ने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


