वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में महामुकाबला

7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत; 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में फाइनल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। अगले साल 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत होगी। भारत 14 अक्टूबर को त्श्वाने में अफगानिस्तान, 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालिफायर ए और 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में मेजबान जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर को विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी। इसके बाद 7 अक्टूबर से ग्रुप चरण शुरू होगा। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर ए को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर बी शामिल होंगे।

ग्रुप चरण के बाद सुपर 7 चरण 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को केपटाउन और 18 नवंबर को त्श्वाने में सेमीफाइनल होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप के मुकाबले तीन देशों के 12 मैदानों पर होंगे। दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन, पार्ल, जोहान्सबर्ग, त्श्वाने, ब्लोमफोंटेन, डरबन, कुगॉम्पो सिटी और गकेबरहा, जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स तथा नामीबिया में विंडहोक मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें अब 10 अक्टूबर के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिक गई हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…