सोना या ओलंपिक टिकट! चीन से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

एशियन गेम्स फाइनल में भारत-चीन आमने-सामने, जीत के साथ LA 2028 का ओलंपिक कोटा भी दांव पर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम अब उस मुकाबले में उतरने जा रही है, जहां सिर्फ गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि LA 2028 ओलंपिक का कोटा भी दांव पर है। शुक्रवार को जापान के काकामिगाहारा स्थित गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में भारत का सामना मौजूदा चैंपियन चीन से होगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पूल बी में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1, थाईलैंड को 20-1, जापान को 3-1 और सिंगापुर को 7-0 से हराया। पांचों मैच जीतकर भारत ने 66 गोल किए। सेमीफाइनल में भी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। भारत की ओर से दीपिका सहरावत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वह अब तक 21 गोल कर चुकी हैं, जिनमें 19 गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। अनुभवी खिलाड़ी नवनीत कौर ने 10 और रुतुजा पिसाल ने 7 गोल किए हैं। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों में दीपिका को मैदान पर सीमित समय मिला है। ऐसे में फाइनल में उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

दूसरी ओर, चीन ने भी पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। मौजूदा चैंपियन ने पूल ए के अपने सभी पांच मुकाबले जीते और एक भी गोल नहीं खाया। चीन ने कुल 46 गोल किए। सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ मुकाबला निर्धारित समय में 0-0 से बराबर रहा, जिसके बाद चीन ने शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। चीन की ओर से झोंग जियाकी अब तक 9 गोल कर चुकी हैं। एशियन गेम्स में महिला हॉकी का इतिहास देखें तो चीन चार बार गोल्ड जीत चुका है और 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स का भी चैंपियन रहा था। भारत ने 1982 में पहली बार महिला हॉकी के एशियन गेम्स में शामिल होने के दौरान गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद भारत 1998 बैंकॉक और 2018 जकार्ता में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन दोनों बार उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

इस बार फाइनल का महत्व इसलिए और बढ़ गया है क्योंकि एशियन गेम्स 2026 की महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता LA 2028 ओलंपिक के क्वालिफिकेशन से भी जुड़ी है। गोल्ड जीतने वाली टीम को ओलंपिक का शुरुआती कोटा मिलेगा। भारत और चीन के बीच अब तक महिला हॉकी में 28 मुकाबले हुए हैं। इनमें चीन ने 12 और भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमें 2026 FIH वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने आई थीं, जहां मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम के सामने चुनौती मौजूदा चैंपियन चीन की मजबूत डिफेंस को भेदने की होगी, जबकि चीन की नजर एक और एशियन गेम्स गोल्ड पर होगी।

कब और कहां देखें?

भारत और चीन के बीच महिला हॉकी का फाइनल शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे IST खेला जाएगा। भारत में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध होगी। टीवी पर मुकाबला Sony Sports 2 और Sony Sports 5 पर देखा जा सकेगा। हिंदी में प्रसारण Sony Sports 3 और तमिल, तेलुगु व कन्नड़ में Sony Sports 4 पर होगा।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…