बेसन के स्वाद ने दिल जीता, वंदना वेलखोडे और रचना मिश्रा रहीं अव्वल

‘स्वयंपूर्णा’ की पाककला प्रतियोगिता में 132 महिलाओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं का सम्मान

नागपुर : महिलाओं के हुनर को मंच देने के उद्देश्य से ‘स्वयंपूर्णा बहुउद्देशीय संस्था’ की ओर से बजाजनगर स्थित विष्णुजी की रसोई में पाककला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 132 महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को बेसन से एक मीठा और एक नमकीन व्यंजन तैयार करना था। प्रतियोगिता में अपने स्वाद और हुनर से वंदना वेलखोडे और रचना मिश्रा ने अलग-अलग वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कांचन गडकरी और प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर के हाथों किया गया। इस दौरान कांचन गडकरी ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं को परिवार संभालने के साथ उद्यमी बनने और परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विष्णु मनोहर ने भी प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर प्रतिभागी ने अच्छे प्रयास किए और आनंद के साथ बनाए गए व्यंजन स्वादिष्ट होते हैं।

कार्यक्रम में संस्था की सचिव विजया भुसारी की प्रमुख उपस्थिति रही। फॉर्च्यून इंडस्ट्रीज और पू. ना. गाडगीळ ज्वेलर्स ने आयोजन में सहयोग किया। फॉर्च्यून के प्रजय जैन, पू. ना. गाडगीळ ज्वेलर्स की स्वाती आरमरकर, विष्णुजी की रसोई के प्रफुल्ल और वसुधा मनोहर भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का परीक्षण प्रा. निलिमा जोशी, प्रतिभा पांडे और नेहा जोशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा पांडे ने किया, जबकि स्नेहल दाते ने आभार व्यक्त किया। रश्मी कवीश्वर ने संस्था का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के संचालकों और सदस्यों ने मेहनत की।

प्रतियोगिता का परिणाम

मीठे व्यंजन :
वंदना वेलखोडे – प्रथम
मंदा बागडे – द्वितीय
रश्मी मिश्रा – तृतीय
प्रोत्साहन: वर्षा टोपरे

नमकीन व्यंजन :
रचना मिश्रा – प्रथम
वंदना वेलखोडे – द्वितीय
लीना तोटे – तृतीय
प्रोत्साहन : सुषमा चांदेवार, विद्या देवगडे और रोहिणी देशकर

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…