मुंबई : महाराष्ट्र की ‘लालपरी’ यानी एसटी बसों से सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एसटी महामंडल की ओर से सवलतीच्या दरात यात्रा करने वाले अमृत वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से NCMC कार्ड अनिवार्य किया जा रहा है। अब सवलती का टिकट NCMC कार्ड के माध्यम से ही दिया जाएगा।
एसटी महामंडल ने इसके लिए राज्यभर के बस डिपो और बस स्टैंड पर NCMC कार्ड के रजिस्ट्रेशन और वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महामंडल ने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
1 अक्टूबर से कार्ड के जरिए मिलेगा सवलती का टिकट
एसटी बसों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों को सरकार के निर्देश के अनुसार यात्रा में छूट दी जाती है। अब इस छूट को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए NCMC कार्ड प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन यात्रियों के पास Active NCMC कार्ड है या जिन्होंने कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराया है और उनके पास QR कोड वाली रसीद है, उन्हें सवलती का लाभ मिल सकेगा। इसलिए यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर से पहले कार्ड की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
QR कोड वाली रसीद भी आएगी काम
NCMC कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मिलने वाली QR कोड वाली रसीद को बस कंडक्टर की ETM मशीन पर स्कैन किया जा सकेगा। इसके आधार पर यात्री को सवलती का टिकट मिलेगा। हालांकि, यह रजिस्ट्रेशन रसीद 30 दिनों तक ही मान्य रहेगी। इस दौरान यात्री को अपना NCMC कार्ड Active कराकर उसमें Top-up करना होगा।
कहां होगा NCMC कार्ड का रजिस्ट्रेशन?
NCMC कार्ड के रजिस्ट्रेशन और वितरण के लिए ई-बिक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को एसटी बस स्टैंड, डिपो और डिपो के बाहर अधिकृत एजेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। यानी पात्र यात्रियों को अपने नजदीकी अधिकृत केंद्र पर कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी।
BHIM App से भी कर सकेंगे Top-up
NCMC कार्ड में पैसे भरने के लिए BHIM App के जरिए Top-up की सुविधा भी दी गई है। कार्ड के पीछे दिए गए QR कोड को BHIM App से स्कैन कर कार्ड में राशि भरी जा सकती है। वहीं, आधार कार्ड के बायोमेट्रिक में उंगली के निशान नहीं आने के कारण रजिस्ट्रेशन में परेशानी होने वाले पात्र यात्रियों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ऐसे मामलों में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP के जरिए NCMC कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। एसटी महामंडल ने वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों से अपील की है कि वे 1 अक्टूबर से पहले NCMC कार्ड का रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि सवलती के सफर के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।


