कतरिना कैफ के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सलमान की एक्स सोमी अली ने दिया करारा जवाब

मां बनने के बाद एक्ट्रेस के बदले लुक पर उठे सवाल, सोमी बोलीं- महिलाओं का शरीर चर्चा का विषय नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कतरिना कैफ इन दिनों फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से थोड़ा दूर अपने मातृत्व के पल जी रही हैं। कुछ महीनों पहले मां बनने के बाद कतरिना सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आई हैं। हाल ही में वह अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पति विकी कौशल के साथ पहुंचीं। इस दौरान सामने आए उनके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

इन तस्वीरों के बाद कतरिना के बढ़े हुए वजन और बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मां बनने के बाद शरीर में आए बदलावों को लेकर हो रही इस ट्रोलिंग पर अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने प्रतिक्रिया दी है। सोमी अली ने कतरिना और विकी कौशल की तस्वीर शेयर करते हुए महिलाओं के शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महिला का शरीर पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है और मातृत्व के बाद उसके शरीर में आए बदलावों पर टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है।

सोमी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक महिला ने अपने शरीर में एक जीवन को जन्म दिया है। ऐसे में उसके शरीर का मजाक उड़ाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी महिला की पहचान को केवल उसके शरीर के आकार या लुक तक सीमित न किया जाए, बल्कि उसके काम, प्रतिभा और इंसानियत पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से हर समय एक तय तरह के लुक में रहने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। डिलिवरी के बाद शरीर में होने वाले बदलाव किसी शर्म की बात नहीं, बल्कि उसके जीवन में आए बड़े बदलाव और मातृत्व का हिस्सा हैं।

सोमी अली ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ बात करते समय शब्दों का ध्यान रखना जरूरी है। किसी महिला की कीमत इस बात से तय नहीं होनी चाहिए कि उसका शरीर दूसरों की बनाई खूबसूरती की परिभाषा में फिट बैठता है या नहीं। आखिर में सोमी ने लोगों से महिलाओं के जीवन, उनके काम और उनके प्यार का जश्न मनाने की अपील की और कहा कि उन्हें सिर्फ उनके शरीर के आकार तक सीमित नहीं करना चाहिए।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

रणबीर कपूर ने मोदक का प्रसाद लेने से किया इनकार, बोले- ‘मैं डाइट पर हूं’; पुराना VIDEO फिर वायरल

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनके प्रभु श्रीराम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रही…

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर फिर लगा ब्रेक? सेंसर बोर्ड से अब तक नहीं मिली हरी झंडी

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पहले ही बदलाव हो चुका है और अब तक नई…