186 एकड़ में बनेगा गोंडवाना विद्यापीठ का नया कैंपस, ₹1,100 करोड़ का विकास प्लान

गोंड वास्तुकला और आधुनिक शिक्षा का होगा संगम, छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

नागपुर : गडचिरोली के गोंडवाना विद्यापीठ को आने वाले समय में एक नई और भव्य पहचान मिलने जा रही है। विद्यापीठ के नए परिसर को केवल आज की जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि भविष्य की शैक्षणिक और शोध संबंधी जरूरतों को देखते हुए विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अधिकारियों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

गडचिरोली में गोंडवाना विद्यापीठ के लिए 186 एकड़ जमीन पर नया परिसर विकसित किया जा रहा है। इस परिसर में शैक्षणिक संकुल, प्रशासनिक इमारत और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास जैसी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। नए परिसर की योजना के संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने प्रस्तुति भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में गोंड वास्तुकला की समृद्ध विरासत को बनाए रखते हुए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का समावेश किया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य में शिक्षा और शोध के बढ़ते अवसरों को देखते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

गडचिरोली में औद्योगिक विकास के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। ऐसे में यहां के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और शोध के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यापीठ में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया। राज्य के अर्थ एवं नियोजन राज्यमंत्री एड. आशिष जयस्वाल ने भी विद्यापीठ की इमारत को आसपास के प्राकृतिक वातावरण के साथ सामंजस्य रखने वाली और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की बात कही।

27 लाख वर्गफुट में होगा निर्माण

गोंडवाना विद्यापीठ का नया परिसर 186 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा। यहां करीब 27 लाख वर्गफुट निर्माण की क्षमता उपलब्ध है। परिसर में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं तैयार करने के साथ ही इसे पर्यावरणपूरक और हरित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे परिसर के विकास के लिए करीब 1,100 करोड़ रुपये का विकास आराखड़ा तैयार किया गया है। इसमें से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अब तक 157 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। गोंडवाना विद्यापीठ का यह नया परिसर सिर्फ इमारतों का समूह नहीं, बल्कि गडचिरोली के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा, शोध और भविष्य के अवसरों का नया केंद्र बनने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन पर भव्य नागरिक सम्मान, 20 सितंबर को होगा समारोह

नागपुर : सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन के अवसर पर 20 सितंबर को भव्य नागरिक सम्मान…

नागपुर यूनिवर्सिटी में खाली पदों पर बड़ा अपडेट, मंत्री चंद्रकांत पाटील से हुई अहम चर्चा

नागपुर :  राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षक और शिक्षकेत्तर पदों को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली…