गणेशोत्सव से पहले सड़कों की मरम्मत तेज, घटिया काम पर उपमहापौर का एक्शन

खड्डों में सिर्फ गिट्टी डालने पर उठे सवाल, सैंपल जांच के आदेश और बिल रोकने के निर्देश

डोंबिवली : गणेशोत्सव नजदीक आते ही कल्याण-डोंबिवली शहर में सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज कर दिया गया है। गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख चौक और व्यस्त सड़कों पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। हालांकि, इसी काम की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं।

डोंबिवली पूर्व के टिळकनगर स्थित पारसमणी चौक से गुजरते समय उपमहापौर राहुल दामले की नजर सड़क के गड्ढों में किए जा रहे भराव पर पड़ी। मौके का निरीक्षण करने पर गड्ढों में सिर्फ गिट्टी डाले जाने और डामर का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्यकारी अभियंता मनोज सांगळे से संपर्क किया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

सैंपल लैब में भेजने के निर्देश

काम की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए दामले ने शहर अभियंता से भी संपर्क किया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर काम की जांच करने और इस्तेमाल की गई गिट्टी के सैंपल को प्रयोगशाला में भेजकर गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। दामले ने स्पष्ट किया कि गणेशोत्सव से पहले जल्दबाजी में काम पूरा करना जरूरी है, लेकिन काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने जांच पूरी होने तक संबंधित काम का बिल जारी नहीं करने की भी सूचना अधिकारियों को दी।

त्योहार से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त?

गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे में गड्ढों की समस्या कम करने के साथ-साथ मरम्मत का काम टिकाऊ होना भी उतना ही जरूरी है। प्रशासन की ओर से शहर को गड्ढेमुक्त करने का प्रयास जारी है, लेकिन अब इस काम की गुणवत्ता पर भी नजर रहेगी। उपमहापौर ने नागरिकों से भी अपील की है कि सड़क मरम्मत के दौरान कहीं लापरवाही या घटिया काम नजर आए तो इसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…