सूरत-उदयपुर वंदे भारत को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, एक मौजूदा ट्रेन सेवा होगी बंद

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला; गुजरात-राजस्थान के बीच सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगी नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन

Surat-Udaipur Vande Bharat : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने गुजरात के सूरत और राजस्थान के उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने 31 अगस्त को पश्चिम रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दी है।

उदयपुर-असरवा वंदे भारत सेवा होगी बंद

नई ट्रेन की मंजूरी के साथ ही रेलवे बोर्ड ने 26963/26964 उदयपुर सिटी-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस को बंद करने का भी फैसला लिया है। यह ट्रेन उदयपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रियों को कनेक्टिविटी देती थी। बता दें कि उदयपुर सिटी-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत फरवरी 2026 में हुई थी। फिलहाल यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होती है।

गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को फायदा

सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खासकर गुजरात और राजस्थान के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक अहम विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि, नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तारीख, समय-सारणी, स्टॉपेज और किराए से जुड़ी विस्तृत जानकारी रेलवे की ओर से अभी सामने नहीं आई है। रेलवे की ओर से आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद इन जानकारियों पर स्थिति साफ होगी।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

आतंकवाद को नीति का हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं! जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाया दो टूक संदेश

नई दिल्ली : आतंकवाद के कारण दुनिया के कई हिस्सों में शांति और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना…

125 किलोमीटर का रेल मार्ग, 103 किलोमीटर सुरंगों से! हिमालय में बन रही भारतीय रेलवे की अनोखी लाइन

नई दिल्ली : पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच बसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय रेलवे एक ऐसे…