चंद्रपुर , सतीश तोडासे ( प्रतिनिधी ) : चंद्रपुर एरिया की भटाडी खदान में मार्च 2026 में दुर्घटना के दौरान डूबे EX-1200 एक्सकेवेटर को रिकॉर्ड समय में रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक पुनः उत्पादन में लाया गया है।
दुर्घटना के बाद उक्त एक्सकेवेटर को 14 मई से 28 मई 2026 के बीच रिकॉर्ड समय में सुरक्षित बाहर निकालकर वर्कशॉप में शिफ्ट किया गया। इसके बाद WCL के CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, Tata Hitachi के तकनीकी सहयोग तथा WCL की समर्पित टीम के अथक प्रयासों से एक्सकेवेटर पर आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी कार्य पूरे किए गए। इसके परिणामस्वरूप 24 अगस्त 2026 को EX-1200 एक्सकेवेटर का सफलतापूर्वक रिकमीशनिंग किया गया। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से कम अवधि में पूरा करने में WCL की टीम ने त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया। इस उपलब्धि से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण HEMM को शीघ्र पुनः उत्पादन में लाने की WCL की कार्यक्षमता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई है।
इस अवसर पर WCL के CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने चंद्रपुर एरिया की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि EX-1200 एक्सकेवेटर के पुनः उत्पादन में आने से भटाडी खदान को लगभग 1.5 MCuM की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता उपलब्ध होगी। इससे खदान के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ ही WCL के निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।


