अगर आप घर पर कुछ रेस्टोरेंट स्टाइल और थोड़ा हटकर बनाना चाहती हैं, तो हनी चिली पोटैटो एक बेहतरीन विकल्प है। कुरकुरे आलू, तीखी चिली सॉस और शहद का हल्का मीठा स्वाद इस डिश को बेहद खास बनाता है।
सामग्री
– 3 बड़े आलू
– 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
– 1 बड़ा चम्मच मैदा
– 1 बड़ा चम्मच शहद
– 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
– 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
– ½ बड़ा चम्मच सोया सॉस
– 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
– 1 हरी मिर्च
– 1 छोटा चम्मच तिल
– नमक स्वादानुसार
– तेल
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। इन्हें लगभग 10 मिनट के लिए पानी में रखें। इसके बाद पानी अच्छी तरह निकालकर आलू में कॉर्नफ्लोर, मैदा और थोड़ा नमक मिलाएं। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को सुनहरा व कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करके लहसुन और हरी मिर्च भूनें। अब इसमें चिली सॉस, टोमैटो सॉस और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस धीमी करके इसमें शहद डालें। अब फ्राई किए हुए आलू पैन में डालकर सॉस के साथ अच्छी तरह टॉस करें। ऊपर से तिल और थोड़ा स्प्रिंग अनियन डालकर सजाएं।
खास टिप
आलू को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए उन्हें दो बार फ्राई करें। इससे हनी चिली पोटैटो बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी बनेगा।
सर्विंग : गरमा-गरम हनी चिली पोटैटो को शाम की चाय या पार्टी स्नैक के रूप में सर्व करें।


