Alpha OTT Release : थिएटर में नहीं देख पाए? अब घर बैठे देखिए ‘अल्फा’, इस दिन OTT पर होगी रिलीज

28 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीमिंग, जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल

मुंबई : बॉलीवुड की चर्चित स्पाय फिल्म ‘अल्फा’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की दमदार जोड़ी वाली इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 28 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम की जा सकती है।

यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। हालांकि, बड़े स्टारकास्ट और बड़े बजट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

3 जुलाई को हुई थी रिलीज

‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स की ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी सफल स्पाय फिल्मों के बाद ‘अल्फा’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली।

करीब 98 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अल्फा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 58 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। बड़े बजट की फिल्म होने के कारण इसकी कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब फिल्म की नजर OTT दर्शकों पर है। सिनेमाघरों में फिल्म को पसंद न करने वाले या किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए दर्शक अब घर बैठे ‘अल्फा’ का एक्शन और स्पाय ड्रामा देख सकेंगे। 28 अगस्त को Netflix पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होने की रिपोर्ट है।

क्या OTT पर बदलेगा ‘अल्फा’ का खेल ?

थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद अब ‘अल्फा’ के OTT रिलीज से फिल्म की किस्मत बदलने की उम्मीद की जा रही है। खासकर आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की जोड़ी को घर बैठे देखने के लिए दर्शकों में कितना उत्साह दिखता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…