आवारापन २ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 10 दिनों में कमाए 136 करोड़!

दूसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन; 200 करोड़ क्लब में पहुंचने की उम्मीद

मुंबई :  इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन २’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बनी चर्चा अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिए हैं और दूसरे वीकेंड में भी इसकी कमाई का सिलसिला मजबूत बना हुआ है।

दूसरे वीकेंड में भी जमाया रंग

फिल्म ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 8.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इन आंकड़ों के साथ ‘आवारापन २’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 162 करोड़ रुपये, जबकि नेट कलेक्शन 136 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के इसी सप्ताह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

इमरान हाशमी के साथ दमदार स्टारकास्ट

‘आवारापन २’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी, पूरन गब्बी, दिशा पाटनी और अनिरुद्ध रावल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में इमरान हाशमी और श्रिया सरन की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। वहीं, ‘आवारापन २’ में श्रिया सरन की कैमियो मौजूदगी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दूसरे वीकेंड की मजबूत कमाई ने फिल्म की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि ‘आवारापन २’ 200 करोड़ के आंकड़े तक कितनी जल्दी पहुंचती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…