शिलॉन्ग हिंसा से बढ़ा तनाव, असम-मेघालय सीमा पर नाकेबंदी

आसामी नागरिकों पर हमले का आरोप; 31 वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम

शिलॉन्ग : मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आसामी नागरिकों और वाहनों पर हुई हिंसा के बाद असम-मेघालय सीमा पर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को खासी स्टूडेंट्स यूनियन की रैली के दौरान आसाम के लोगों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इस हिंसा में 31 वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिनमें ज्यादातर वाहन असम नंबर के बताए जा रहे हैं। हिंसा के बाद मेघालय के कई इलाकों में भी छिटपुट घटनाएं सामने आईं। मामले का असर अब सड़क परिवहन और दोनों राज्यों के बीच आवाजाही पर भी दिखाई देने लगा है।

शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम

गुरुवार को दिनभर शिलॉन्ग में स्थिति सामान्य रही, लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे नोंगमेंसॉन्ग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। बम चौकी के अंदर गिरने से आग लग गई। इसी दौरान शिलॉन्ग में एक स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। इन घटनाओं के बाद शहर में तनाव और बढ़ गया।

असम में भी विरोध तेज

मेघालय में हुई घटनाओं के विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यातायात रोक दिया। इससे दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। असम के चालक संगठनों और टूरिस्ट टैक्सी चालकों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और पर्यटन मंत्री से माफी की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों और घायल लोगों के लिए मुआवजा तथा मेघालय जाने वाले असम नंबर के वाहनों और उनके चालकों की सुरक्षा की लिखित गारंटी मांगी गई है। ‘मांगें पूरी नहीं हुईं तो…’ संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक मेघालय नंबर के वाहनों को असम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, असम में कुछ लोगों ने छह महीने तक मेघालय को वीकेंड टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर बॉयकॉट करने की अपील भी की है। फिलहाल दोनों राज्यों के बीच बढ़ता तनाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि हालात जल्द सामान्य कैसे हों और दोनों राज्यों के आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…