मुंबई लोकल में महिलाओं के बीच मारपीट, बाल खींचकर भिड़ीं यात्री

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला डिब्बे में हंगामे का वीडियो वायरल

मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पश्चिम रेलवे की लोकल के महिला डिब्बे में हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक-दूसरे से धक्कामुक्की और मारपीट करती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अंधेरी से विरार के बीच चलने वाली लोकल में हुई। बताया जा रहा है कि अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से कुछ महिलाएं ट्रेन में सवार हुईं। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे को धक्का देती और बाल खींचकर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। आसपास मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हालांकि, विवाद की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर सीट को लेकर या ट्रेन में चढ़ते समय हुई धक्कामुक्की के कारण विवाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में भीड़ और जल्दबाजी के बीच छोटी-सी बात पर विवाद बढ़ने की घटनाएं यात्रियों के लिए चिंता का विषय बन रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच संयम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

राष्ट्रसेविका समितीचे अहिल्यानगर शहरात सघोष पथसंचलन

अहिल्यानगर : राष्ट्रसेविका समितीच्या वतीने २४ ऑक्टोबर २०२६ रोजी अहिल्यानगर शहरात सघोष पथसंचलन काढण्यात आले. गांधी मैदानाजवळील वि. ल. कुलकर्णी प्रशाला येथून संचलनाला प्रारंभ झाला. शहरातील चितळे रोड, नेता सुभाष…

प्रियदर्शनी स्कूल, मोशी येथे विद्यार्थ्यांकडून ई-कचरा संकलन मोहीम

मोशी,प्रशांत जाधव (ब्युरो चीफ) : पर्यावरण संवर्धन आणि शाश्वत विकासाचा संदेश देण्यासाठी प्रियदर्शनी स्कूल, मोशी येथे माध्यमिक विभागातील विद्यार्थ्यांच्या सहभागातून ई-कचरा संकलन मोहिमेचे आयोजन करण्यात आले. आजच्या डिजिटल युगात मोबाईल,…