दिव्यांगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, महापौर ने सुना दर्द और जरूरतों का हाल

10 अगस्त को CM फडणवीस के हाथों होगा नि:शुल्क सहायक साहित्य का वितरण

नागपुर : मुश्किलों के बीच जिंदगी आगे बढ़ाने वाले दिव्यांगों के लिए नागपुर में आयोजित नि:शुल्क सहायक साहित्य वितरण शिविर उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आया है। कविवर्य सुरेश भट सभागृह परिसर में चल रहे इस शिविर में दिव्यांग लाभार्थियों को जयपुर फूट सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर के दौरान महापौर निता ठाकरे ने दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। साहित्य प्राप्त करने के बाद कई लाभार्थियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उनके चेहरे पर दिखाई दे रही खुशी और संतोष देखकर महापौर निता ठाकरे ने कहा कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई मुस्कान देखकर उन्हें अपना काम सार्थक होने का एहसास हुआ।

3,120 से अधिक सहायक साहित्य की व्यवस्था

दिव्यांग, दृष्टिबाधित और कर्णबधिर लोगों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर 7 से 10 अगस्त तक आयोजित किया गया है। नागपुर महानगरपालिका, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, नागपुर जिला परिषद, जिला दिव्यांग पुनर्वसन केंद्र और टाटा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, वॉकर, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक, एलएस बेल्ट सहित कुल 3,120 सहायक साहित्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पहले ही दिन 661 लाभार्थियों को मिला लाभ

शिविर के पहले दिन यानी 7 अगस्त को 765 दिव्यांग लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 661 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के साहित्य वितरित किए गए। इनमें 28 कृत्रिम अंग, 85 कैलिपर, 104 वॉकिंग स्टिक, वॉकर, बैसाखी और एलएस बेल्ट, 204 व्हीलचेयर एवं सीपी व्हीलचेयर, 51 ब्लाइंड स्टिक और 210 हियरिंग एड का वितरण शामिल है। इसके अलावा 94 लाभार्थियों को CRC नागपुर की सेवाएं, 24 लोगों को UDID प्रमाणपत्र पंजीकरण तथा 74 लाभार्थियों को संजय गांधी निराधार योजना के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आने-जाने से लेकर भोजन तक की व्यवस्था

शिविर में आने वाले दिव्यांगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मनपा की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। अलग-अलग जोन से लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन विभाग की बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं लाभार्थियों और उनके साथ आने वाले सहायकों के लिए नाश्ता, चाय और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 10 पंजीकरण कक्ष बनाए गए हैं। जिन लोगों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए भी मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक भी दिव्यांग लाभार्थियों की सहायता में जुटे हैं। इस वजह से पंजीकरण, मार्गदर्शन और साहित्य प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

10 अगस्त को होगा समापन समारोह

शिविर का समापन समारोह सोमवार 10 अगस्त को सुबह 9 बजे कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक साहित्य वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। महापौर निता ठाकरे ने दिव्यांग नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…