पिता को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े बेटे विक्रमादित्य, भावुक कर देगा आखिरी पल का वीडियो

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत को बेटे ने दी मुखाग्नि, पिता के सिर पर हाथ फेरते हुए नम आंखों से कहा अंतिम अलविदा।

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत को बुधवार को नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के भावुक पलों ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। अंतिम संस्कार के दौरान विक्रमादित्य अपने पिता को विदा करते हुए खुद को संभाल नहीं सके। उन्होंने पिता के सिर पर प्यार से हाथ फेरा और उन्हें आखिरी बार स्नेह से सहलाया। पिता-पुत्र के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर प्रशंसक भी भावुक हो उठे हैं और प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। करीब पांच वर्ष पहले उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला था, जिससे वह उबर गए थे। लेकिन कुछ समय पहले कैंसर ने फिर से उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पिछले डेढ़ महीने से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। बताया गया कि अचानक उनके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम हो गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तमाम कोशिशों के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए। यह जानकारी उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने दी।

प्रदीप रावत ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ‘अग्निपथ’, ‘पत्थर के फूल’, ‘कोयला’, ‘सरफरोश’ और ‘लगान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में दमदार अभिनय किया। हालांकि, फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खलनायक के किरदार ने उन्हें देशभर में खास पहचान दिलाई और वह दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ गए।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…